बरेली शहर के ग्रीन पार्क, कुसुम नगर (पटेल मार्केट के सामने) स्थित क्षेत्र में भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी लंबे समय से जमा हुआ है, जिससे वहां आने-जाने वाले राहगीर, बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं और दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
यह स्थिति न केवल जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ा रही है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
हम, क्षेत्र के नागरिक, बरेली नगर निगम और माननीय मेयर महोदय से विनम्र निवेदन करते हैं कि इस जलभराव की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
स्थान: ग्रीन पार्क सोबती स्कूल के बराबर से कुसुम नगर, पटेल मार्केट के सामने, बरेली
समस्या: जलभराव, दुर्घटना का खतरा
अपीलकर्ता: क्षेत्रवासी / जनहित में नागरिक




