संवाददाता कमलेश यादव
कार्यभार संभालने के बाद श्री बी. आदित्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और जनता के प्रति जवाबदेह पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए आमजन से सीधा संवाद बनाए रखा जाएगा और हर शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व एसपी के तबादले के बाद से यह पद रिक्त था, जिसे अब बी. आदित्य ने औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।प्रतापगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर उनकी तैनाती को एक सख्त प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए एसपी जिले में कानून व्यवस्था सुधार और जन सुरक्षा के मोर्चे पर क्या नए कदम उठाते हैं।




