रिपोर्टर मुकेश सेन
छोटी सादड़ी तहसील के पीथलवाड़ी कला गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है छतों से प्लास्टर झड़ रहा है, दीवारों में दरारें साफ नजर आती हैं और बरसात में छतों से पानी टपकना आम बात हो गई है। ऐसे में छात्रों और शिक्षकों की जान हर दिन खतरे में पड़ रही है। कई कमरों की हालत इतनी खराब है कि उनमें बैठना भी जोखिम भरा है, लेकिन मजबूरी में कक्षाएं वहीं लगाई जा रही हैं।

भवन की हालत: दीवारों में दरारें, छत टपकना, कमजोर संरचना जो किसी दुर्घटना को न्योता दे सकती है।
सुरक्षा अभाव: बाउंड्री नहीं, चार सुरक्षित कमरे ही हैं, शेष कमरों को बंद कर दिया गया ताकि छात्रों को नुकसान न हो।
अप्राप्त सुविधाएँ: कहीं छात्र खुले में पढ़ते हैं, स्वच्छ जल या अलग छात्राओं के लिए टॉयलेट जैसी सुविधाएँ नहीं हैं।

स्थानीय प्रशासन से की गई मांग
गांववासियों ने एक बार फिर जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द इस विद्यालय की मरम्मत या नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि सैकड़ों बच्चों की शिक्षा के साथ उनका जीवन भी सुरक्षित रह सके।




