संवाददाता: कमलेश यादव
छोटी सादड़ी में सभी धर्म के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जिसके अंतर्गत नगरवासियों का कहना है कि शमशान घाट का विश्राम स्थल काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और तीन बार इसे बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भी दिया गया है परंतु काफी समय से यह विश्राम घाट बनने में समस्याएं आ रही है जिनके घर है वह इस विश्राम स्थल को नहीं बनने देना चाहते हैं उनका कहना है कि वहां उनका घर है और घर की दहलीज पर अगर विश्राम घाट होगा तो वह कहां जाएंगे । और सभी धर्म प्रेमियों का कहना है कि धर्म अनुसार विश्राम स्थल शमशान से कुछ दूरी पर ही बनाया जाता है और यह विश्राम स्थल बड़े बुजुर्ग के समय से चला आ रहा है जिसको कुछ और सामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था अब सभी समाज के सेवक चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द बनाया जाए।

ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल के अध्यक्ष गौरव नागदा समरसता प्रमुख कमलेश जी यादव विश्व हिंदू परिषद के गोपाल जी शर्मा, पार्षद पुरुषोत्तम जी उपाध्याय, टीटू शर्मा, अशोक जी कुमार माली, अजय शर्मा, छगनलाल जी तेली, ललित जी, अंबालाल जी, रमेश जी मीणा, पूरणमल रैगर, प्रेमचंद जी साहू, चेतन साहू आदि गणमान्य उपस्थित थे।
इस पूरे मीटिंग का संयोजन पुरुषोत्तम जी उपाध्याय और प्रखंड पालक विजय माली द्वारा किया गया था




