जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
सरदारपुर – बखतगढ़ के महल में स्थित औदुंबर ब्राह्मण परिवार के गौर परिवार की कुलदेवी सर्व मंगला देवी का गुप्त स्थान स्थित है जो कि वर्ष में केवल एक बार शारदीय नवरात्रि महापर्व के अवसर पर नवरात्रि में खुलता है और उस गुप्त मंदिर में मां के दर्शन गौर परिवार के कुटुंब के सदस्यों के अलावा बखतगढ़ राजपरिवार पंवार परिवार के कुटुंब के सदस्य ही प्रवेश कर दर्शन लाभ प्राप्त कर सकते हैं बखतगढ़ के राजपरिवार द्वारा नवरात्रि की महाअष्टमी को पंवार राजपरिवार की स्वयं की कुलदेवी की माता पूजन की जाती है और नवरात्रि की महा नवमी को ब्राह्मणों की कुलदेवी सर्वमंगला देवी के प्राचीन स्थान पर गौर परिवार और राजपरिवार द्वारा मिलकर नवरात्रि के प्रारंभ से ही अखंड ज्योत खड़ी कर संयुक्त रूप से गुप्त स्थान पर विधी विधान से पूजन हवन कर आरती की जाती है बखतगढ़ के महल में स्थित गौर परिवार की कुलदेवी मां सर्व मंगला देवी के इस गुप्त स्थान पर दोनों परिवार के कुटुंब के सदस्यों के अतरिक्त अन्य आम लोगों का प्रवेश एवं दर्शन प्राचीन परंपरा अनुसार वर्जित है
वर्तमान में पंवार राजपरिवार के पूर्व जनपद सदस्य ठाकुर हरिनारायण सिंह जी पंवार, पूर्व उपसरपंच, ठाकुर हिम्मतसिंहजी पंवार बखतगढ़ में ही निवास करते हैं गौर परिवार के स्थानीय निवासियों में ओर मुख्य लोगों में रघुनंदन गौर, , मधुसूदन गौर, नवीन गौर, श्रवण गौर, अभिषेक गौर, प्रदुम्न गौर आदि कुटुंब के सदस्य बखतगढ़ ,बदनावर, रतलाम ,इंदौर आदि जगहों पर निवास करते हैं
यह जानकारी अभिषेक गौर द्वारा दी गई |




