संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशन, श्री देवेन्द्र सिंह RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुंझुनूं के मार्गदर्शन तथा श्री राजवीर सिंह RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह वृताधिकारी वृत नवलगढ़ के सुपरविजन में पुलिस थाना मुकुन्दगढ पर थानाधिकारी श्री ताराचंद उप निरीक्षक द्वारा आगामी मेले त्योहारों व नवरात्री पर हो रहे कार्यक्रम आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सी0एल0जी0 सदस्यों, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक व सुरक्षा सखियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। मींटिंग में सभी मौजुद सदस्यों को साईबर अपराधों के संबध में जागरुक किया गया व यातायात सुरक्षा के नियमों बाबत जागरूक किया गया तथा आपसी भाई चारे से रहने की अपील की गई। सभी आगंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त कर मीटिंग का समापन किया गया।




