संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन तथा श्री विकास धींधवाल आरपीएस, वृताधिकारी वृत चिड़ावा के सुपरविजन में श्री धर्मेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घर मे घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपी सचिन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण:- दिनांक 29.09.2025 को परिवादी श्री अजय कुमार पुत्र श्री मन्दरूप जाति जाट उम्र 44 साल निवासी अगवाना कलां थाना सूरजगढ ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि आज रात को करिब 1.30 बजे के लगभग मेरे घर दिपेन्द्र उर्फ हुड्डा निवासी बलौदा व प्रितम पुत्र विनोद उर्फ पप्पु निवासी स्वामी सेंही व इनके साथ चार-पांच अन्य लोग जिन्हें हम जानते नहीं है हमारे घर स्कोरमियों गाड़ी में सवार होकर आये जिनक नम्बर प्लेट नहीं थी और सीधे हमारे मैन गैट को तोड़ते हुए घर के अन्दर घुस गये और दिपेन्द्र उर्फ हुड्डा के हाथ में लकड़ी का डन्डा था। मैं अपने घर के अन्दर चौक के अन्दर सोया हुआ था। दिपेन्द्र उर्फ हुड्डा हमारे पुरे परिवार पर अचानक हमला कर दिया जिसका विडियों हमारे पास मौजुद है। हमले में मैं एवं मेरी धर्मपत्नी कविता भी घायल हुए जिस कारण कविता के सर में चोट आई है और मेरे भी सर मैं भी चोट आई। हमले दिपेन्द्र उर्फ हुड्डा ने मेरे गले से सोने की चैन एवं कविता के गले से सोने का बादलिया भी छिन कर ले गये व उक्त प्रितम ने लोहे की रोड़ से मेरे घर में रखा सामान तोड़ दिया और उक्त लोगो ने मेरे घर में रखा सामान तोड़ दिया और कहा कि हम अवैध धन्धे करते है तुने मेरे मामा हेम सिंह को अपने खेत में लकड़ी डालने से मना कर दिया था और हमे मेरे मामा ने जान से मारने के लिए भैजा है लेकिन हम तुम्हें छोड़ रहे है। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान आरंभ किया गया।
कार्यवाही विवरण – घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतू टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा एकत्रित आसुचना एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी सचिन पुत्र श्री दारा सिंह जाति जाट उम्र 24 साल निवासी घरडु पुलिस थाना सूरजगढ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जाकर पीसी रिमाण्ड लिया गया है।
गठित टीम:-
- श्री धमेन्द्र कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सुरजगढ।
- श्री प्रदीप कुमार सउनि. पुलिस थाना सुरजगढ।
- श्री रघुवीर सिह सउनि. पुलिस थाना सुरजगढ।
- श्री महिपाल कानि. 1021 पुलिस थाना सुरजगढ।
- श्री प्रवीण कुमार कानि. 420 पुलिस थाना सुरजगढ।
- श्री केशव कुमार कानि. 373 पुलिस थाना सुरजगढ।
गिरफ्तार मुल्जिम – सचिन पुत्र श्री दारा सिंह जाति जाट उम्र 24 साल निवासी घरडु पुलिस थाना सूरजगढ जिला झुन्झुनू।




