संवाददाता : सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह राजावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री करणी सिंह वृताधिकारी वृत खेतडी के सुपरविजन में श्री जयप्रकाश सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बबाई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तोड़फोड़ व फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी राकेश स्वामी को गिरफ्तार किया गया।
घटना व कार्यवाही विवरण:- दिनांक 08.11.2024 को परिवादी श्री दलीप सिंह पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह जाति राजपूत उम्र 38 साल निवासी ढाणी भीनावाली तन संजय नगर पुलिस थाना खेतडी जिला नीमकाथाना हाल वीकल इंचार्ज पारस माईन्स एण्ड मिनरल प्रतिभा नगर गाडराटा ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि आज दिनांक 08.11.2024 को लगभग 3.00 AM पर पॉच बदमाश दो मोटर साईकिल पर सवार होकर आये उतरते ही कमलेश शर्मा S/Oश्री कैलाश शर्मा CASH CLOSED कर रहा था, उसके उपर सामने से फायर किया व दूसरे व्यक्ति ने सरिये से हमारे आफिस का गेट का शीशा तोडकर दो बदमाश अन्दर घुस गये। उन्होने आफिस में टेबल की दराज व अलमारी खोलकर देखी एवं जाते समय भी हवाई फायर कर गये। इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया।
कार्यवाही विवरण:- प्रकरण में वांछित आरोपी राकेश स्वामी पुत्र स्व. लालचंद जाति स्वामी निवासी ढ़ाणी मंगलदास वाली तन भूरी भड़ाज पुलिस थाना परागपुरा जिला कोटपूतली-बहरोड़ की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास करते हुए आज दिनांक 05.10.2025 को वांछित आरोपी राकेश स्वामी को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।
गठित टीम:-
- श्री जयप्रकाश सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बबाई
- श्री मनोज कुमार हैड कानि. 113 पुलिस थाना बबाई
- श्री लक्ष्मीनारायण कानि. 1608 पुलिस थाना बबाई
गिरफ्तार आरोपी:- राकेश स्वामी पुत्र स्व. लालचंद जाति स्वामी उम्र 20 साल निवासी ढाणी मंगलदास वाली तन भूरी भड़ाज पुलिस थाना प्रागपुरा जिला कोटपूतली-बहरोड़ राज.।




