संवाददाता : विशेष रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बृजेश त्रिवेदी
सवाई माधोपुर, खण्डार शहर के कयी मार्ग इस समय सफाई ना होने के कारण बदहाल है जिसमें मुख्य रूप से एक तो थाणा कार्यालय खण्डार से अग्रवाल धर्मशाला के पीछे होकर नायपुर सड़क को जोड़ने वाले मार्ग पर बरसाती मिट्टी के जमे होने से पानी की निकासी के अभाव में मुख्य रास्ते में पानी भरा हुआ है | जबकि इसी रास्ते में कयी धार्मिक स्थल जिनमे अमरेश्वर जी और मिश्र की बगीची पर सैकड़ों श्रृद्धालुओं को सुबह और शाम दर्शन को इसी मार्ग पर होकर जाना पड़ता है जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं और ऐसा ही नजरा बस स्टेण्ड से होकर गुजरने वाली नायपुर मुख्य सड़क का है और मजे की बात तो ये है कि शहर के सारे मुख्य कार्यालय जिनमे बिजली विभाग, रेस्ट हाऊस और स्वयं रोड बनाने और उसकी देखरेख करने वाले सार्वजनिक निर्माण विभाग का भी कार्यालय है जहां सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने है और पानी भरा है और मुख्य सड़क पर ही गिट्टी के ढेर लगे है है जो दुर्घटना को आमन्त्रित करने वाले है इसी रास्ते में आदर्श विद्या मंदिर भी है जहां सैकड़ों नौनिहाल इसी रास्ते से होकर पढने जाते हैं।





