संवाददाता : सुरेश सैनी
दिनांक 15.10.2025 को जरिये मुखबीर बद्राकाली स्कूल के पीछे, कालोटा में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश पत्तियों पर रूपये दाव पर लगाकर जुआ खेलने की सुचना प्राप्त होने पर गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपीगण सुरेश कुमार पुत्र श्री नाथुराम जाति गुर्जर उम्र 42 साल निवासी ढाणी कानावाली तन बबाई, रामस्वरूप पुत्र श्री रामकुमार जाति मीणा उम्र 58 साल निवासी ढाणी बद्राकाली तन कालोटा पुलिस थाना बबाई तथा हंसराज पुत्र रामकुमार जाति गुर्जर उम्र 25 साल निवासी मंढाणा तन कालोटा पुलिस थाना बबाई , भीमसिंह पुत्र श्री सुरजभान जाति राजपुत उम्र 46 साल निवासी कालोटा पुलिस थाना बबाई जिला झुन्झुनू को गिरफ्तार किया जाकर जुआ सामग्री व जुआ राशि कुल 2120 रूपये जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किये जाकर अनुसंधान जारी है।




