संवाददाता : विनीत सिंह
सीतापुर, रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित साई संजीवनी हॉस्पिटल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक मरीज की मौत हो जाने के बाद भी कई घंटों तक इलाज चलता रहा। मृतक की पत्नी ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने न तो उन्हें देखने दिया और न ही सही जानकारी दी। रात करीब दो बजे अस्पताल कर्मी शव को बिना सूचना दिए बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। परिजनों ने हंगामा कर रोकने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।





