Tuesday, March 31, 2026

National

spot_img

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई — डीएसटी और पाटिया थाना पुलिस ने 77 कार्टून अंग्रेजी शराब, 7 लग्जरी कारें जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता : कमलेश यादव

उदयपुर, 21 अक्टूबर।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम व पाटिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) एवं वृत्ताधिकारी श्री राजीश राहर (ऋषभदेव) के सुपरविजन में, थानाधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह राव मय टीम ने 20 अक्टूबर 2025 को पाटिया से गुजरात की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान टीम ने 7 लग्जरी कारों से तस्करी की जा रही 77 कार्टून राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की।

टीम ने मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 7 वाहन जब्त किए। जब्त की गई शराब व वाहनों की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब को गुजरात में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कुल 6 प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. चन्दुलाल पिता यागा वराडी, निवासी जवायचा, थाना पाटिया, जिला उदयपुर
  2. राजू पिता बसु पाण्डोर, निवासी जुकरवा, थाना पाटिया, उदयपुर
  3. सोमा पिता जीथा रावत, निवासी राजनगर बतिचा, थाना पाटिया, उदयपुर
  4. बंशी उर्फ बंशीलाल पिता जीवा, निवासी बाबरी गुड़ा, थाना पाटिया, उदयपुर

डीएसटी टीम —
श्री विक्रम सिंह (स.उ.मि.), श्री करतार सिंह (कानि.), श्री जगदीश प्रसाद (कानि.), श्री योगेश (कानि.), श्री हितेन्द्र सिंह (कानि.), श्री गणेश सिंह (कानि.), श्री शक्ति भिंड (कानि.), श्री कमलेश कुमार (कानि.), एवं चालक श्री कृष्ण कुमार।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शराब तस्करी व नशे के व्यापार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

International

RELATED ARTICLES