संवाददाता: कमलेश यादव
पुलिस अधीक्षक महोदय बी. आदित्य के निर्देशन में जिलेभर के सभी थानों पर विशेष कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर सख्त चेतावनी दी गई।थानों पर बुलाकर उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि किसी ने दोबारा अपराध करने की गलती की, तो उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा और उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी।साथ ही पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी हिस्ट्रीशीटर को किसी अपराध की जानकारी होती है और वह पुलिस को सूचित नहीं करता, तो उसे भी अपराध में सहभागी माना जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों से यह भी जानकारी ली गई कि क्षेत्र में कौन-कौन लोग नए अपराधों में शामिल हो रहे हैं, ड्रग और हथियारों की अवैध गतिविधियों में कौन-कौन संलिप्त हैं, ताकि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस की ओर से बताया गया कि सभी हिस्ट्रीशीटरों पर निरंतर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले तीन महीनों में नई हिस्ट्रीशीटें भी खोली गई हैं, ताकि अपराधियों के नेटवर्क पर सटीक नियंत्रण किया जा सके।




