जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
राजोद कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों ने अपना अमूल्य समय निकालकर के कार्यक्रम मे पधारकर आप सभी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम के प्रथम में भगवान परशुराम जी का रुद्राभिषेक दसई नगर के विद्वान ब्राह्मण द्वारा किया गया उसके पश्चात भगवान को छप्पन भोग लगाया गया कार्यक्रम के इसी क्रम में अध्यक्ष महोदय श्री रवि जी त्रिवेदी भोपावर एवं सभी पदाधिकारी के साथ-साथ अन्नकूट महोत्सव में दानदाताओं का दुपट्टा एवं पुष्पमाला द्वारा सम्मान किया गया आरती के पश्चात अध्यक्ष महोदय का उद्बोधन एवं उपाध्यक्ष महोदय अमित जी त्रिवेदी अमझेरा का उद्बोधन हुआ अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात प्रसाद एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सभी युवा साथियों का सहयोग सराहनी रहा इसी कड़ी में
राजोद- अखील भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज राजोद मे भी अन्नकोट का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम रणछोड़ मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया और महाआरती उतारी गई उसके पश्चात वृद्ध जनो का शाल
श्रीफल देकर सम्मान किया गया और स्कुल मे सर्व बाह्रम्ण समाज के अध्यनरत सभी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया उसके पश्चात सहभोज आयोजन किया गया |




