Sunday, March 29, 2026

National

spot_img

चोरी का माल लेने वाले आरोपी हीरालाल को किया गिरफ्तार, करीब 5 लाख रूपये के आभुषण बरामद

संवाददाता : सुरेश सैनी

दिनांक 19.10.2025 को परिवादी श्री सन्दीप पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जाति महाजन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 5 सूरजगढ ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 18.10.25 को शाम के समय पुजन हेतु हमने हमारे मकान मे बने कमरे के अन्दर (फर्स) मे सोने एवं चांदी के आभूषण दबा रखे थे। जिनको निकालने के लिए गये तो हमें कुछ नहीं मिला जिनके बारे मे हमने घरवालो व घर मे काम करने वाले नोकरों से पता किया तो हमें पता चला कि हमारे घर मे काम करने वाले कृष्ण कुमार व सियाराम शर्मा दोनों ने मिलकर यह चोरी की हैं जिससे हमारे लगभग 40 लाख रूपये के जेवरात चोरी करके ले गये। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामद करने हेतू टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा एकत्रित आसुचना एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में दो आरोपियों कृष्ण व सियाराम को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा चोरी का माल लेने के आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रूपये के चोरी के आभुषण बरामद किये गये।

International

RELATED ARTICLES