संवाददाता: कमलेश यादव
छोटी सादड़ी।
राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक श्री श्रीचंद जी कृपलानी ने अपने छोटी सादड़ी प्रवास के दौरान क्षेत्र में विभिन्न स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में उपस्थित होकर आमजन से संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह जी कृष्णावत तथा पूर्व विधायक श्री अशोक जी नवलखा तथा नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत नाराणी में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया।
33/11 K.V. GSS का लोकार्पण किया।
आरोग्य मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया।
विद्यालय प्रांगण में विधायक मद से डोम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
अमृत जल योजना के अंतर्गत ₹2.82 करोड़ की लागत से पेयजल पाइपलाइन एवं वाटर फिल्टर प्लांट (छोटी सादड़ी) का शिलान्यास किया।
मंडी प्रांगण, छोटी सादड़ी में 8 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 सड़कों का शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायत बंबोरी में सामुदायिक भवन (बैठक स्थल) पर छाया निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। निंबाहेड़ा रोड, बंबोरी में सामुदायिक भवन पर छाया निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। कुडक देवरा के पास बंबोरी सुरक्षा रिटर्न तालाब की दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री कृपलानी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।




