Saturday, April 4, 2026

National

spot_img

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

संवाददाता : सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 29 अक्टूबर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, स्थानांतरण, संशोधन एवं विलोपन हेतु यह अभियान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 28 अक्टूबर से 7 फरवरी 2026 तक एसआईआर की प्रक्रिया चलेगी। 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्र के मुद्रण का कार्य होगा। जिले में 1741 बीएलओ 4 नवबंर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का कार्य करेंगे।

9 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा जिसमें सुनवाई एवं सत्यापन किया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा की वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन कार्य सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार आर्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया मतदाता अपने मोबाइल से ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन मोनिका चौधरी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES