संवाददाता राजेश उपाध्याय
धार। भैंसोला स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 94 हजार रुपए के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। बरामद सामान में हनुमानजी के चांदी के मुकुट, चेन और कुंडल शामिल हैं।थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि यह चोरी 5 अक्टूबर को हुई थी। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में भैंसोला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हीना जोशी, सहायक उपनिरीक्षक उमेश सोनगरा, आरक्षक रितेंद्र, ईश्वर, प्रहलाद, दीपक, तथा सायबर सेल धार के आरक्षक प्रशांत और शुभम शामिल थे। टीम ने तकनीकी व मुखबिर की मदद से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया।




