संवादाता : इमरान खान
श्री ज्ञानेश्वर महादेव, श्री शनि मंदिर श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर महंत श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि पूरे श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर परिसर को फूलों सजाया गया व आकर्षक रोशनी की गई, प्रातकाल में श्री श्याम बाबा का आकर्षक श्रंगार किया गया, उसके बाद सुबह 7:30 बजे आरती का आयोजन किया गया, आरती के बाद प्रातः 9:00 बजे श्री अंबाजी मंदिर से श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर तक बाबा की निशान यात्रा निकल गई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उत्साह से भाग लिया इसमें विशेषकर का महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा । सभी ने अपने हाथों में निशान लिए एवं नाचते गाते जोश में रहे । निशान यात्रा श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद श्री सालासर बालाजी की ध्वजा चडाई गई, ध्वजा चढ़ाने के बाद श्री महादेवजी, श्री सालासर बालाजी एवं श्री खाटू श्याम बाबा की आरती का आयोजन हुआ । आरती के बाद दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र से लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की । सायंकाल 7:30 बजे श्री महादेवजी, श्री सालासर बालाजी एवं श्री खाटू श्याम जी की 101 दीपक से महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आरती के पश्चात मोरया की खीर प्रसाद एवं पकोड़े चाय की व्यवस्था की गई, उसके बाद रात्रि को ठीक 8:30 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन कलाकार शुभम मारू एवं उसकी टीम और अजमेर से पधारी भजन गायिका चौहान बहने दीपिका चौहान एवं शिवानी चौहान बहनों ने एक से बढ़कर एक शानदार श्री श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें भजन संध्या में सभी श्रोता भक्तिमय मंत्र मुक्त हो गए, भजन संख्या में लोगों की भारी संख्या में भीड़ रही सभी ने भजनों का देर रात्रि तक आनंद लिया । श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के सभी सदस्यों का तन, मन, धन से सहयोग रहा ।




