रिपोर्टर चित्रांश शर्मा
शनिवार, 2 नवंबर 2025, पालिका आयुक्त श्रीमती रिंकल गुप्ता ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार शाहपुरा नगर क्षेत्र में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई (नया बस स्टैंड एवं मुसाफिर खाना के पास स्थित) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित संवेदकों को निर्देशित किया कि—
रसोई में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखें
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सर्वोत्तम स्तर की हो
समयानुसार रसोई का संचालन सुनिश्चित करें
किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए | निरीक्षण के दौरान पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हेमन्त दत्त पौण्डरिक भी साथ रहे। शाहपुरा नगर पालिका द्वारा जनसेवा एवं स्वच्छता के लिए सतत प्रयास।




