संवादाता: सुरेश सैनी
बृजेश ज्योती उपाध्याय IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशानुसार, श्री देवेन्द्र सिंह RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला झुंझुनूं के मार्गदर्शन तथा श्री राजवीर सिंह RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह वृताधिकारी वृत नवलगढ के सुपरविजन में पुलिस थाना मुकुन्दगढ पर थानाधिकारी श्री ताराचंद उप निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान के तहत अपहरण कर मारपीट करने के सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन अल्टो कार को जप्त किया गया ।
दिनांक 10.09.2025 को परिवादी संजय सिंह पुत्र श्री जगदीश सिंह जाति राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी कसेरू थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू ने रिपोर्ट पेश की कि मेरा किडनैपिंग हुई थी और मुझे मारने की धमकी दी बोला बंदूक से गोली मार देंगे मुझे आकाश सेन का फोन आया और बोला मिलना है मैंने उसे मेरी जगह बताई कि मैं कहां हूं वहां मुझे फोन किया कि बाहर आ वहां विकास कालेर बैठा था तो मैं आगे वाली सीट पर बैठा तो पीछे से दो बंदे आए मुझे पकड़ लिया मुझे मारा गया और मेरा फोन तोड़ दिया और मुझे जान से मारने की धमकी दी बोला गोली मार देंगे तुझे और मुझे चार-पांच घंटे बाद वापस छोड़ दिया बोला पुलिस के पास गये जान से मार दूंगा और गोली मारने की धमकी दी इत्यादी पर प्रकरण दर्ज कर श्री ताराचंद उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मुकुन्दगढ द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।
प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ को प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश फरमाये गये। प्रकरण में थानाधिकारी द्वज्ञरा साक्ष्य संकलित कर प्रकरण में नामजद विकास, आकश सेन एवं वांछित वाहन स्कार्पियों की तलास हेतु थाना से टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अथक मेहनत कर तकनीकी व जमीनी स्तर की आसुचना प्राप्त कर संभावित स्थानों पर दबीश दी जाकर पुर्व में नामजद आरोपी विकास कालेर व आकाश सेन को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सहयोगी आरोपियों की तलास में लगातार प्रयास कर आज दिनांक 02.11.2025 को घटना में सहयोगी ओमपाल पुत्र रामप्रताप निवासी सोटवारा को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया जिससे घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन अल्टो कार को जप्त किया गया।




