ब्यूरो चीफ बृजेश त्रिवेदी
विधायक गोठवाल ने किया सुमेरगंज मण्डी बोदल सड़क का शिलान्यास
सवाई माधोपुर खण्डार के क्षैत्रीय विधायक जितेन्द गोठवाल ने आज विधान सभा वासियों को एक बड़ी सौगात दी उन्होने क्षैत्रवासियो की एक वर्षो से लम्बित मांग को पूरा करते हुए 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सुमेरगंज मण्डी – दौलतपुरा -कमलेश्वर महादेव -चितारा -लहसौडा़ होते हुए बोदल सड़क कि स्वीकृति करा शिलान्यास किया जिससे क्षैत्रवासियो में खुशी की लहर दौड़ गई अब इस सड़क के बन जाने से लोगों का प्रसिद्ध तीर्थ कमलेश्वर जाना आसान हो जाएगा जहाँ हर माह लाखो लोग जाते हैं वहीं खण्डार वासियों को कोटा जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। शिलान्यास के बाद विधायक गोठवाल सत्रह मील पाली के लिए रवाना हो गये जहाँ सत्रह मील से सेंवती खुर्द सड़क का शिलान्यास कर रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम पर कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित लक्खी मेले में भाग लेंगे और चतुर्भुज नाथ के दर्शन कर मेले की व्यवस्था का जायजा लेंगे।




