Saturday, March 28, 2026

National

spot_img

कायमखानी समाज का नवां भव्य वार्षिक विवाह सम्मेलन

चित्रांश शर्मा

शाहपुरा। कायमखानी समाज का बहुप्रतीक्षित नवां वार्षिक विवाह सम्मेलन आज 16 नवंबर को चिश्ती ग्राउंड, शाहपुरा में बड़े धूमधाम और गरिमामय माहौल में आयोजित होने जा रहा है। समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी तथा क्षेत्रभर से आने वाले परिवार इस महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

समाज के अध्यक्ष उमेद कायमखानी ने बताया कि यह सम्मेलन केवल विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय का मंच भर नहीं, बल्कि पूरे समाज को एकसूत्र में पिरोने वाला सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने बताया कि जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परिवार सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं। विवाह परिचय सत्र के साथ-साथ समाज सेवा, शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और युवा सशक्तिकरण विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ वक्ता मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार चिश्ती ग्राउंड को कायमखानी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंडाल, मंच, पेयजल, आवागमन, पंजीकरण काउंटर एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

अध्यक्ष उमेद कायमखानी ने समाज के सभी सरदारों तथा सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने की अपील की है।

International

RELATED ARTICLES