चित्रांश शर्मा
शाहपुरा भीलवाड़ा। दिनांक 15 नवंबर 2025 को भीलवाड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान पीएसएफ फाउंडेशन की ओर से पूजा गवारिया एवं राधा गवारिया द्वारा कन्यादान योजना के तहत फार्म भरने पर सहयोग राशि (डोनेशन) प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पुण्य स्वयंसेवी संस्था ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था की अध्यक्ष मंजू पुरी गोस्वामी, संरक्षक राधिका गोस्वामी, उपाध्यक्ष मंजू प्रजापत, सचिव रेखा सेन, कोषाध्यक्ष कमलेश रांका, महासचिव रेखा जैन, सहसचिव विमला गोस्वामी, मीडिया प्रभारी दिलराज कंवर, संगठन मंत्री अनुराधा सोनी, सह कोषाध्यक्ष राजू शर्मा (दिल्ली), सह संगठन मंत्री प्रेमलता गोस्वामी तथा सह मीडिया प्रभारी मधु जीनगर सहित सभी पदाधिकारियों के सहयोग से नानी बाई का मायरा किया गया।




