अरविंद गर्ग चौरा
जालोर के बागरा थाना क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर घर जाते समय हुआ हादसा जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम करीब 5 बजे एक बाइक नीम के पेड़ से टकराने पर नागणी गांव निवासी एक युवक नारायण लाल भील की मौत हो गई |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जालोर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने नारायण को मृत घोषित कर दिया और भरत को गंभीर स्थिति में आगे रेफर कर दिया |
पुलिस के अनुसार जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र के नागणी गांव निवासी दो चचेरे भाई भरत कुमार पुत्र राणाराम भील व नारायण लाल पुत्र वालाराम घर नागणी गांव जाते समय धानपुर के पास स्थित आशापुरा माताजी मंदिर के पास बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गया |हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट पूरणसिंह की मदद से दोनों को तुरंत जालोर ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने नारायण लाल पुत्र वालाराम को मृत घोषित कर दिया और शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया वही अन्य एक साथी भरत पुत्र राणाराम को गंभीर स्थिति में पालनपुर रेफर कर दिया।




