सुरेश सैनी
बृजेश ज्योति उपाध्याय आई.पी.एस- पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन गठित टीम द्वारा 08 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी सुनिल कुमार को आज दिनांक 17.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी सुनील कुमार रात के समय घर में घुसकर बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में अनुसंधान से आरोपी सुनिल कुमार पुत्र श्री रिशाल सिंह जाति धाणक निवासी भैंसली पुलिस थाना हमीरवास जिला चुरू के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया गया। आरोपी सुनिल कुमार गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था जिसकी तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया जाकर उसके मशकन व सम्भावित स्थानों पिलानी, लोहारू, भिवानी, दिल्ली व गुरूगाम पर तलाश की गई। आरोपी सुनिल कुमार घटना के बाद से अपने मशक्कन से रूपोश चलने के कारण माननीय न्यायालय से धारा 335(1) बीएनएसएस 2023 का वारण्ट जारी करवाया गया।
खास सूचना पर पुलिस टीम पिलानी पहुँची, और 17 नवंबर 2025 को आरोपी को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।




