चित्रांश शर्मा
अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के प्रवक्ता कमलेश धाकड़ ने बताया कि सोमवार को धाकड़ प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के दौरान जाबदा निवासी हेमा धाकड़ के RAS-2025 में चयन होने पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ (निवासी शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा) ने जावद पहुंचकर उनका सम्मान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने हेमा धाकड़ को अयोध्या मॉडल का छायाचित्र, श्रीफल भेंट कर दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण किया। परिवारजनों की उपस्थिति में हुए इस सम्मान से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

रामेश्वर लाल धाकड़ ने कहा कि “समाज की बेटी ने कठिन परिश्रम व लगन से लक्ष्य प्राप्त कर सर्व समाज को प्रेरणा दी है।”
वहीं हेमा धाकड़ ने कहा कि “मेरा उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना नहीं, बल्कि राष्ट्र व गरीबों की सेवा करना है।”
कार्यक्रम में रामेश्वर लाल धाकड़, सुगना धाकड़, जीतमल धाकड़, रसीला धाकड़, गोपाल धाकड़, कमलेश धाकड़ सहित कई पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।




