सुरेश सैनी
21 नवंबर झुंझुनू। राजस्थान में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले के बूथ लेवल अधिकारी घर घर जाकर सटीकता मतदाताओं की सूची और फॉर्म एकत्रित कर रहे हैं।
इस कार्य में उत्कृष्टता के साथ झुंझुनू जिले के 9 अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए शत प्रतिशत सटीकता के साथ क्षेत्र के फार्म संग्रहण का कार्य पूर्ण किया।
झुंझुनू विधानसभा के भाग संख्या 236 के बूथ लेवल अधिकारी अमित कड़वासरा, भाग संख्या 98 के भागीरथ बसेरा, उदयपुरवाटी के भाग संख्या 234 से सुभाष चंद्र लांबा, खेतड़ी के भाग संख्या 8 से राजेश कुमार, नवलगढ़ से भाग संख्या 12 से रामदयाल और भाग संख्या 217 के राजेश कुमार ने इस कार्य को अपनी मेहनत और लगन के साथ पूरा किया।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में महिलाएं भी पीछे नहीं रही झुंझुनू की अनीता ने भी असाधारण कौशल दिखाते हुए शत प्रतिशत फार्म संग्रहण का कार्य पूरा किया ।




