Saturday, March 28, 2026

National

spot_img

“नई किरण” नशा मुक्ति अभियान कि कार्यशाला आयोजित

झुंझुनूं, 22 नवंबर । मोरारका राजकीय महाविद्यालय में “नई किरण” नशा मुक्ति अभियान कि कार्यशाला आयोजित की गई | कार्यशाला में मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता राजन चौधरी ने नशा मुक्त भारत निर्माण विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि नई किरण अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू, ड्रग्स एवं अन्य नशों से दूर रखकर समाज में स्वस्थ व सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

चौधरी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास नशे की चपेट में आए लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। अक्सर नशे की शुरुआत युवावस्था में होती है, जो बाद में लत का रूप लेकर भविष्य और करियर दोनों को नष्ट कर देती है।

इस दौरान प्रोफेसर यशपाल ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी और आत्मनियंत्रण एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। संचालन नशा मुक्ति कॉलेज संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर रतन सिंह पायल ने किया। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ, एनएसएस, एनसीसी इकाइयों के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES