चित्रांश शर्मा
शाहपुरा :नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 बेगूं रोड पथवारी से मोड़िया बड़ रोड तक बजट घोषणा में हुई सड़क का आज तक ठेकेदार ने कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया। 36 लाख की सीसी सड़क वह नाला निर्माण का कार्य अटका रखा है जबकि सार्वजनिक विभाग ने अप्रैल में ही कर दिए ठेकेदार को कार्य आदेश जारी,मैने कई बार ठेकेदार को भी इस संबंध में बात की है जोकि ठेकेदार ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि बिजल विभाग वाले बिजली के खंभे शिफ्ट नहीं कर रहे है इस लिए कार्य प्रारंभ नहीं करूंगा।
जनता परेशान : वार्ड नंबर 28 में जिस स्थान पर यह सड़क बनने वाली है वहां अपार गंदगी पड़ी हुई है जिससे वार्ड वासियों को कई बीमारियों डेंगू मलेरिया,बुखार अन्य का सामना करना पड़ रहा है।
5 साल का कार्यकाल पूर्ण होने वाला 30 प्रतिशत भी नहीं कर पाई वार्ड नंबर 28 में नगर पालिका विकास। पार्षद दुर्गा लाल कहार ने यह भी आरोप लगाया कि जब नगर परिषद थी जब शहर के विकास के लिए 80 कामों के इस्टीमेंट बन चुके थे जिसमे वार्ड नंबर 28 के 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाते ओर शहर का भी विकास होता लेकिन आयुक्त रिंकल गुप्ता ने इन कार्यों पर नगर परिषद में पैसे नहीं होने का बहाना झाड़ते हुए रोक लगी दी जिससे आज तक कोई वार्ड नंबर 28 में विकास कार्य नहीं करवाए गए।




