सुरेश सैनी
24 नवंबर 2025 झुंझुनू । भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में लखनऊ उत्तर प्रदेश के अटल स्टेडियम पर 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक किया जा रहा | जंबूरी में राजस्थान प्रदेश से 1703 स्काउट्स गाइड्स, प्रभारी एवं अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं, जिसमें झुंझुनू जिले से प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवलगढ़ के 12 स्काउट्स यूनिट लीडर कविराज के नेतृत्व में तथा 08 गाइड्स गाइड कैप्टन अनीता के नेतृत्व में,जीपीएस पोद्दार नवलगढ़ के 6 स्काउट प्रभारी रौनक वर्मा के नेतृत्व में तथा जीपीएस पोद्दार नवलगढ़ की 04 गाइड्स ममता के नेतृत्व में,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ मंडी के चार स्काउट एवं रामलाल शिक्षण संस्थान अलसीसर के पांच स्काउट्स स्काउट प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में कुल 48 स्काउट गाइड सहभागिता कर रहे हैं ।
झुंझुनू के प्रहलाद राय जांगिड उतर प्रदेश राज्य के सब कैंप चीफ तथा शिव प्रसाद वर्मा राजस्थान प्रदेश के डिप्टी सब कैंप चीफ की भूमिका निभा रहे हैं। सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि झुंझुनू जिले के लीडर ट्रेनर प्रहलाद राय जांगिड़, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसरामपुरा के स्काउट प्रभारी एवं सहायक लीडर ट्रेनर शिव प्रसाद वर्मा, रोवर लीडर विक्की कुमार, राष्ट्रीय स्तर पर संचालक दल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं ।




