Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

जनता कॉन्वेंट घुग्घूस मे मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया और लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कु. सविता अरुण येरगुडे ने की। उन्होंने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दस्तावेज है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और जिम्मेदारियां प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को मतदाता शपथ दिला कर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र विद्यार्थियों को अपने परिवार सहित स्वयं के गणना प्रपत्र शीघ्र ही बूथ लेवल अधिकारी को जमा कराना चाहिए, ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान को प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिकतम मतदान आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सक्रिय मतदाता बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि संविधान दिवस न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों की स्मृति भी दिलाता है।

इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका सौ. सुनंदा बावणे, कु. स्वाती बुच्चे, सौ. रोजमेरी झिलकर, सौ. ज्योती कांबळे, कु. शिवानी पुनघंटी, कु. धनलक्ष्मी पांडे, कु. प्रणाली बोबडे, सौ. मनीषा कोटावार विद्यालय की सेविकाये सौ. संगीता पेठकर, सौ. संगीता खाडे, सौ. संगीता समर्थ, सौ. मंगला नागतुरे इन्होने परिश्रम लिए|

International

RELATED ARTICLES