चित्रांश शर्मा
शाहपुरा, आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र शाहपुरा में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पालिका द्वारा मनरेगा श्रमिकों को लगाकर भीलवाड़ा रोड, माननीय न्यायालय परिसर के बाहर, आईपीएस स्कूल के आसपास तथा कब्रिस्तान क्षेत्र में सफाई कार्य कराया गया।
सफाई अभियान के दौरान सड़कों के दोनों ओर उगी बबूल, झाड़ियां और खरपतवार आदि की कटाई एवं सफाई की गई। नगरपालिका द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




