Tuesday, February 10, 2026

National

spot_img

अभिभाषक संस्था शाहपुरा के चुनाव सम्पन्न — आशीष पालीवाल 11 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित

 चित्रांश शर्मा 

अभिभाषक संस्था शाहपुरा की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया वर्ष 2026 हेतु आज शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अधिवक्ता आशीष पालीवाल को 33 मत और प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार शर्मा को 22 मत प्राप्त हुए। एक मत अमान्य घोषित किया गया। कुल 56 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इस प्रकार 11 मतों से आशीष पालीवाल विजयी घोषित हुए।चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रणवीर सिंह चौहान एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय हाडा व दीपक पारीक के निर्देशन में सम्पन्न हुई। मतगणना पूर्ण होते ही निर्वाचन परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके बाद पालीवाल समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ उल्लास व्यक्त किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और जनहित से जुड़े मुद्दों की सतत पैरवी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।चुनाव में अन्य पदों पर उपाध्यक्ष पद हेतु अंकित शर्मा, सचिव पद हेतु अरविंद सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष पद हेतु तेजप्रकाश पाठक, एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु धनराज वैष्णव निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। ये सभी नवचयनित पदाधिकारी अध्यक्ष आशीष पालीवाल के समूह के समर्थक माने जाते हैं।संस्था के वरिष्ठ सदस्यों व अधिवक्ताओं ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

International

RELATED ARTICLES