Wednesday, March 11, 2026

National

spot_img

गंगापुर सिटी में डाक कर्मचारियों की बैठक, अधीक्षक नरेश कुमार के कार्यों की सराहना

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

गंगापुर सिटी, 8 मार्च।
देवनारायण मंदिर परिसर, गंगापुर सिटी में रविवार को डाक विभाग के कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सवाई माधोपुर डाक मंडल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान अधीक्षक श्री नरेश कुमार द्वारा कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। उपस्थित कर्मचारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी एकजुट होकर उनके पक्ष एवं समर्थन में कार्य करेंगे।

बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर NAPE, SC-ST, राष्ट्रीय पोस्टल कर्मचारी संघ तथा GDS यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने विचार साझा किए। बैठक में जब्बर सिंह, संजय, मनमोहन, समय सिंह, दीपक उमेर, जितेंद्र, हरि मोहन बंशीवाल, मुकेश, राजेश, राजेंद्र, रुपसिंह, भीमसिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES