Wednesday, March 11, 2026

National

spot_img

आबू रोड में राजपूत युवा संगठन का होली मिलन समारोह संपन्न

ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड

आबू रोड। शहर के राजपूत युवा संगठन द्वारा तलेटी स्थित मुखरी माता मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वरिष्ठजनों द्वारा की गई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा बालक-बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

सभा के समापन के बाद सभी समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को होली के रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया।

इस दौरान समाज के अनेक युवा, वरिष्ठजन और बच्चे उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES