ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)
बिड़वाल। क्षेत्र के किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। बैठक में सोसाइटी में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल करने की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की गई।
बैठक में किसानों ने कहा कि वर्तमान में गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। जब तक किसान अपनी उपज बेच नहीं लेते, तब तक अधिकांश किसानों के लिए सोसाइटी का ऋण जमा करना संभव नहीं है। किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों की स्थिति को समझते हुए सोसाइटी में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लेना चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मार्च (बुधवार) को सुबह 11 बजे क्षेत्र के किसान एक साथ अपनी-अपनी सोसाइटी में पहुंचकर सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान काछीबड़ौदा, ढोलाना, संदला, खाचरौदा, कानवन, नागदा, गाजनोद, बखतगढ़, बिड़वाल, कड़ोद, कोद, केसूर, सादलपुर, घटगारा, राजोद, बरमंडल, दसाई और खिलेड़ी सहित विभिन्न सोसाइटियों में किसान एकत्रित होकर ज्ञापन देंगे।
इसके पश्चात 13 मार्च को किसान प्रतिनिधिमंडल धार कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर सोसाइटी की अंतिम तिथि बढ़ाने सहित किसानों से जुड़े अन्य विषयों से अवगत कराएगा।
बैठक में अशोक पटेल, परितोष सिंह बंजीबना, संदीप भगत, अशोक कामदार, गोपाल डेयरीवाला, सचिन पाटीदार, गोकुल मारू, झमकलाल चौधरी, मयंक नायमा, भाविन पाटीदार, सुजीत पाटीदार, मुकेश खरसोदिया, अनिल, सुभाष, नीलेश, अमित, दिनेश, सुनील, विकास, मुकेश, राजेश, पवन, देवेंद्र, राकेश, विशाल, राधेश्याम, प्रहलाद, अनोखीलाल, अशोक, सुरेश, पवन सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में किसान साथियों से अपील की गई कि 11 मार्च को सुबह 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में अपनी-अपनी सोसाइटी में पहुंचकर इस मांग को मजबूती से रखें, ताकि किसानों की आवाज सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
जय किसान। 🌾




