Tuesday, March 10, 2026

National

spot_img

सवाई माधोपुर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे चला सर्च ऑपरेशन

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर | जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब डाकघर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। ई-मेल में कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम का उल्लेख करते हुए देशभर के पासपोर्ट केंद्रों को निशाना बनाने की बात कही गई।

डाक अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 1:10 बजे यह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर परिसर को खाली कराते हुए सर्च अभियान शुरू किया।

मानटाउन थाना अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और भवन के हर हिस्से सहित आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टाफ और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

करीब दो घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस के निर्देश पर मुख्य डाकघर का कार्य पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ई-मेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए डाकघर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

International

RELATED ARTICLES