Monday, March 16, 2026

National

spot_img

झुंझुनू में ‘विकसित राजस्थान रन’ का भव्य आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट: सुरेश सैनी

झुंझुनू, 15 मार्च। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत रविवार को शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्काउट्स-गाइड्स, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स सहित हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रन की शुरुआत शहीद जेपी जानूं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय आर्य, पूर्व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, विशंभर पूनिया तथा उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।

रैली में शामिल स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स, खिलाड़ी तथा स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए “जय जय राजस्थान”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष करते हुए पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

रैली जेपी जानूं स्कूल से रवाना होकर अस्पताल रोड, बस स्टैंड, नगर परिषद, कलेक्ट्रेट सर्किल होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मां भारती के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शहीद स्मारक पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, स्काउट्स-गाइड्स एवं युवाओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और स्वच्छ व विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेश मील, सीओ स्काउट महेश कालावत, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव, स्काउट के पूर्व अधिकारी मान महेंद्र सिंह भाटी, एडीईओ जयप्रकाश महला, एपीआरओ विकास चाहर, आयकर अधिकारी अजय ख्यालिया, उमेश रोहिल्ला, ओमप्रकाश डिग्रवाल, रामानंद आजाद, सीए रोहित चौधरी, नगर परिषद से रामकरण यादव, विजय गर्वा, प्रधानाचार्य अभिषेक चौधरी, अजय चाहर, विक्की कुमार, डॉ. संजय सैनी, डॉ. राजेश कटेवा, डॉ. नवीन कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले के 47 विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्काउट्स-गाइड्स, खिलाड़ियों, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेकर विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूत किया।

International

RELATED ARTICLES