Monday, March 16, 2026

National

spot_img

राजस्थान दिवस पर ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

राजस्थान दिवस समारोह–2026 के तहत रविवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) मार्बल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलक्टर काना राम ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्थानीय हस्तशिल्प, हैंडीक्राफ्ट, खादी एवं अन्य उत्पादों का अवलोकन कर कलाकारों और कारीगरों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट योजना का उद्देश्य जिले की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आमजन से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की अपील भी की।

प्रदर्शनी में बांसटोड़रा क्षेत्र की मार्बल मूर्तियां, बस्ट, स्टैच्यू, लालटेन, फैंसी आइटम और मॉडर्न आर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा हैंडलूम वस्त्र, सूती बेडशीट, धोती-तौलिये, ब्लैक पॉटरी उत्पाद, लकड़ी और मार्बल की मूर्तियां, लाख की चूड़ियां, चमड़े की मोजड़ियां, सन के खिलौने तथा ब्लॉक प्रिंटिंग आधारित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।

जिला उद्योग महाप्रबंधक पंकज मीणा ने बताया कि 15 से 19 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी-2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 तथा राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2024 की जानकारी भी उद्यमियों एवं आमजन को दी जा रही है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जिला उद्योग अधिकारी प्रियंका माथुरिया, सहायक लेखाधिकारी राजेश मीणा, हाथकरघा निरीक्षक आनंद मिश्रा, हाजी सलीम, रीको संगठन खेरदा के अध्यक्ष धरमवीर राठौड़, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, उद्यमी तथा देशी-विदेशी पर्यटक उपस्थित रहे।

राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में 16 मार्च को राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस तथा 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अंतर्गत भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

International

RELATED ARTICLES