Friday, March 20, 2026

National

spot_img

झुंझुनूं में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक धमाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां 

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 19 मार्च।
राजस्थान स्थापना दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर गुरुवार शाम अग्रसेन भवन में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और कला की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस केवल स्थापना का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के ख्यातनाम लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अंतरराष्ट्रीय लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ ने अपने सुरों से समा बांध दिया, वहीं हास्य कवि एवं मंच संचालक हरीश हिंदुस्तानी ने अपने व्यंग्य और हास्य से माहौल को उल्लासमय बना दिया। मंजू सपेरा एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्यों ने राजस्थान की जीवंत लोक परंपराओं को साकार रूप में प्रस्तुत किया।

लोक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने कलाकारों का तालियों की गूंज के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

ये रहे मौजूद:
कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, एडीएम अजय कुमार आर्य, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी, एडिशनल एसपी देवेंद्र राजावत, सीओ स्काउट महेश कालावत, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम. के. टिबड़ा, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, डीईओ माध्यमिक राजेश मील, डीईओ प्रारंभिक संतोष सोहू, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES