Friday, March 20, 2026

National

spot_img

खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन, जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की जब्ती 

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले, खरगोन (मध्य प्रदेश)

खरगोन जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बेड़िया पुलिस द्वारा की गई, जिसमें मौके से नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि मेहगांव नदी के किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों से दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

जब्त सामग्री में शामिल:

  • ₹89,600 नगद
  • 05 मोटरसाइकिल (लगभग ₹2,50,000)
  • 08 मोबाइल फोन (लगभग ₹80,000)
  • 05 ताश की गड्डियां

कुल जब्त मशरूका लगभग ₹4,19,600 आंका गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बेड़िया में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें थाना बेड़िया के पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

पुलिस का संदेश:
जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

International

RELATED ARTICLES