Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

आर्य समाज का 151वां स्थापना दिवस एवं नव वर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

शाहपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रातः 9:00 बजे नव वर्ष के उपलक्ष्य में आर्य समाज का 151वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक रीति से यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें नव वर्ष एवं स्थापना दिवस की विशेष आहुतियों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ।

यज्ञ के पुरोहित जयदेव जोशी रहे, जबकि मुख्य यजमान के रूप में अमित तोषनीवाल एवं सपना ने सहभागिता निभाई। यज्ञ के पश्चात जयदेव जोशी ने नव वर्ष के अवसर पर अपनी स्वरचित कविता का वाचन कर उपस्थित जनों को भावविभोर किया।

कार्यक्रम में आर्य समाज के वरिष्ठ सभासद एवं पूर्व प्रधान हीरालाल ने अपने उद्बोधन में आर्य समाज की स्थापना एवं महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित इसके मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज में इसकी आवश्यकता एवं भूमिका को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर आर्य समाज द्वारा संचालित श्रीमद् महिला शिक्षण केंद्र की छात्राओं ने नव वर्ष एवं आर्य समाज से संबंधित सामूहिक ज्ञान प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका गायत्री चौहान ने कुशलतापूर्वक किया।

अंत में आर्य समाज के मंत्री सुनील कुमार बेली ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान गोपाल आर्य, कन्हैयालाल आर्य, पूर्व मंत्री सत्यनारायण तोलंबिया, विद्यालय मंत्री ओम चितलांगिया, ज्ञान प्रकाश चेचानी, प्रेम प्रकाश शारदा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वैदिक परंपराओं के प्रति आस्था एवं समाज सुधार के संकल्प के साथ हुआ।

International

RELATED ARTICLES