Friday, March 20, 2026

National

spot_img

आकाशीय बिजली का कहर! पेड़ के नीचे खड़े युवक की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट: रामजनम तिवारी, बलरामपुर

बलरामपुर जिले के बहराइच रोड स्थित धुसाह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, धुसाह निवासी तीरथराम वर्मा (लगभग 32 वर्ष), पुत्र संते वर्मा, इमली के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

International

RELATED ARTICLES