Saturday, March 21, 2026

National

spot_img

अवैध निर्माण पर चला ‘पीला पंजा’! गांधीनगर में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड

गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 में नगर पालिका ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग कार्यालय के पीछे बने अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हाल ही में पदस्थापित अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया के निर्देश पर की गई।

बताया जा रहा है कि उक्त अवैध निर्माण को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन पूर्व में पदस्थापित अधिकारियों पर संभावित राजनीतिक दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस मामले को लेकर “खबर 38” द्वारा भी सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की गई थीं।

नए अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने पदभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा और अतिक्रमणकारियों का सामान बिना किसी पूर्व सूचना के जब्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की सिफारिश पर कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन और राहगीरों ने इस कदम का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इससे शहर में व्यवस्था सुधरेगी और यातायात व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या कम होगी।

International

RELATED ARTICLES