Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

माण्डलगढ़ में कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां, रामचंद्र बने जिला महासचिव

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

माण्डलगढ़। ममता भूपेश के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा संगठन विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश एवं भरत मेघवाल (प्रदेश अध्यक्ष, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ) ने माण्डलगढ़ ब्लॉक संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से खटवाड़ा निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता रामेश्वर बसेटिया को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

इसके साथ ही पूर्व सीआर प्रत्याशी रहे रामचंद्र बसेटिया को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर बसेटिया ने इस जिम्मेदारी के लिए भरत मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भगवान गहनोलिया तथा जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल झाड़ोटिया का आभार व्यक्त किया। वहीं जिला महासचिव नियुक्त रामचंद्र बसेटिया ने ममता भूपेश, जिलाध्यक्ष भेरूलाल बैरवा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएगी तथा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करेगी।

International

RELATED ARTICLES