Monday, March 23, 2026

National

spot_img

उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी रेड महिला के घर से लाखों की अवैध शराब बरामद 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

उज्जैन। जिले में अवैध मदिरा के भंडारण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है।

आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश रंधा के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा संग्रहित कर विक्रय के लिए रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए वृत प्रभारी हिमांशु अग्रवाल को टीम के साथ मौके पर भेजा गया।

गठित टीम ने मक्सी रोड, गोपालपुरा स्थित भारती पति पवन मोची के मकान पर पंचों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घर के भीतर झोलों में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा में ऑल सीजन, मैजिक मोमेंट, 8 पीएम, पिंक वोडका, मैंगो चिली, सिग्नेचर और बोल्ट बियर जैसे विभिन्न ब्रांड शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान कुल 82.25 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। यह मात्रा इस बात की ओर संकेत करती है कि अवैध रूप से बड़े स्तर पर शराब का भंडारण और बिक्री की तैयारी की जा रही थी।

आबकारी विभाग ने मौके से आरोपी महिला भारती, पति पवन मोची, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध मदिरा के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

International

RELATED ARTICLES