Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में शहीद दिवस पर भावपूर्ण आयोजन, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की मिसाल

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। स्थानीय प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की स्मृति में शहीद दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने की।

कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. नीरज शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकेश कुमार मीणा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. मीणा ने शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

इस अवसर पर “वंदेमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान का विशेष आयोजन किया गया। विद्यार्थियों—जिया कोली, तनीषा जीनगर, वंशिका मिश्रा, निकिता चौहान, खुशबू शर्मा, किरण कंवर, खुशबू प्रजापत एवं दीक्षा राठौड़—द्वारा वरिष्ठ संकाय सदस्य मूलचंद खटीक के नेतृत्व में प्रस्तुत यह मंचीय कार्यक्रम अत्यंत भावपूर्ण रहा। प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का विकास करना रहा।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ऐतिहासिक प्रेरणा का माध्यम बना, बल्कि उन्हें राष्ट्रहित में समर्पित जीवन जीने का संदेश भी दे गया।

International

RELATED ARTICLES