Monday, March 23, 2026

National

spot_img

पेंच से गुजरात तक उड़ान! युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा मौका 

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

बिछुआ/छिंदवाड़ा।
पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा बफर क्षेत्र में निवासरत स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब सार्थक परिणाम देने लगे हैं। मार्च के प्रथम सप्ताह में खवासा स्थित ट्रेनिंग हॉल में आयोजित रोजगार शिविर के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का वातावरण है।

इस रोजगार शिविर में प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों—टाटा मोटर्स एवं लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)—के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की थी। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योगों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

इसी क्रम में 22 मार्च 2026 को प्रथम चरण में चयनित 16 युवाओं को बस के माध्यम से नागपुर के लिए रवाना किया गया। वहां से ये सभी युवा आगे गुजरात के अहमदाबाद (सानंद) स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में रोजगार हेतु प्रस्थान करेंगे। इसके अतिरिक्त 3 अन्य युवाओं ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा चयनित युवाओं को न केवल रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आवश्यक प्रारंभिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इसमें बस टिकट की व्यवस्था के साथ-साथ गुजरात में ठहरने एवं प्रारंभिक सेटलमेंट के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे युवाओं को नए वातावरण में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर बिछुआ में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चयनित युवाओं के अभिभावकों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में चौरई विधायक श्री चौधरी सुजीत मेरसिंह, जिला भाजपा मंत्री लक्ष्मीकांत नागरे, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, नगर परिषद अध्यक्ष रामचंद्र बोबड़े, जनपद उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे, प्रमोद श्रीवास, हेमराज मांडेकर एवं श्रवण कामड़े सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री देवाप्रसाद एवं उप संचालक श्री पुनीत गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीओ, रेंज अधिकारी मरावी, बिसेन एवं कैशवाल सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

पेंच प्रबंधन द्वारा युवाओं को उद्योगों से जोड़ने के लिए निरंतर मार्गदर्शन, हैंड-होल्डिंग एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने करियर की सफल शुरुआत कर सकें। यह पहल न केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित है, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह प्रयास स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जहां एक ओर युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वन संसाधनों पर निर्भरता में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि इस प्रकार की पहल भविष्य में भी जारी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

International

RELATED ARTICLES