Tuesday, March 24, 2026

National

spot_img

अमेठी में दुकान के पास मिला युवक का शव 😨 नशा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी। जनपद के जामों थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने की खबर सामने आई। यह मामला थाना क्षेत्र के पर्वतपुर सम्भई गांव का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने गांव स्थित एक शराब की दुकान के बगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक युवक को सोमवार देर शाम शराब के नशे में धुत अवस्था में देखा गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसके साथ कोई हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अन्य संभावनाओं से भी इंकार नहीं कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जामों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पूरे मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES